जशपुर जिले का बगीचा तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को नामांकन के साथ ही संपन्न हो गया। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। किसी भी पद के लिए कोई दूसरा दावेदार सामने नहीं आया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया। सोमवार को बगीचा अधिवक्ता सभागार में चुनाव अधिकारी अधिवक्ता पूनमचंद मुरारी के समक्ष अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। यहां पर दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने पर चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष धनेश्वर राम यादव, उपाध्यक्ष अनिल भगत पुरूष, उपाध्यक्ष महिला प्रतिमा भगत,सचिव सैय्यद जफरुद्दीन चिस्ती, सहसचिव रविन्द्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार जैन बने।
