ब्रेकिंग न्यूज – पेट की बीमारी से तंग आकर 21 वर्षीय रोशन पैंकरा ने लगाया मौत को गले,पुलिस जांच में जुटी।

जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटा (सोनपुर) गांव का एक नवयुवक पेट दर्द की गम्भीर बीमारी से ग्रसित था.जिससे आहत होकर मृतक नवयुवक ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.घटना लगभग सुबह 5 बजे की है, घटना के बाद उपचार के लिए मृतक रोशन साय को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहाँ जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद बगीचा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

बगीचा का सोनपुर गांव का रोशन पैंकरा नाम का 21 वर्षीय युवक लगभग एक माह से पेट की गम्भीर बीमारी से परेशान था. घर वाले मृतक का आयुर्वेदिक ईलाज करा रहे थे.आयुर्वेदिक ईलाज में मृतक रोशन पैंकरा को कोई राहत नही मिल पा रहा था जिससे आहत होकर गले मे फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया.

मृतक के दादा ने बताया कि रोशन साय अपने परिजन से नाराज था क्योंकि उसके घर वाले मृतक को अस्पताल में भर्ती नही करा रहे थे. और आयुर्वेदिक दवा से उपचार का कोई लाभ नही मिल रहा था.अंततः दर्द से छुटकारा पाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.फिलहाल बगीचा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

-->