जशपुर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास जल जीवन मिशन योजना का बेहतर संचालन करने के सख्त निर्देश के बावजूद पत्थलगांव क्षेत्र के अनेक गांवों में यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।
पत्थलगांव जनपद में ग्राम पंचायत ईला की महिला सरपंच श्रीमती संपत्ति बाई नाग का कहना है यंहा पर पर संचालित जल जीवन मिशन योजना का घटिया निर्माण कार्य के कारण यंहा घर घर पीने का पानी उपलब्ध कराने का दावा महज दिखावा साबित हो रहा। जल जीवन मिशन योजना के विद्युत उपकरण की गुणवत्ता सही नहीं होने से आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप्प हो जाती है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को लिखित अवगत कराने के बावजूद पीने का पानी की समस्या यथावत बनी हुई है।
महिला सरपंच ने बताया कि
ग्राम पंचायत ईला में लगभग 3500 से अधिक आबादी है। यंहा घर घर में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन तो कर दिए गए हैं लेकिन इन नलों में पानी की एक बुंद भी नहीं मिल रही है। यंहा पर घटिया निर्माण कार्य पर पर्दा डालने के लिए अधिकारी भी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जशपुर कलेक्टर ने इस योजना को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश के बाद भी ग्रामीणों को पीने का पानी जटिल समस्या बना हुआ है ।
