बिग ब्रेकिंग न्यूज – दुष्कर्म का आरोपी हुआ चलती गाड़ी से कूदकर हुआ फरार, पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक सहित 5 पुलिस कर्मी को किया निलंबित।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ड्यूटी के दौरान गंभीर लपरवाही बरतने वाले 5 पुलिस कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है.दुष्कर्म की आरोपी की पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था.वापसी के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी से हाथ निकालकर चलती गाड़ी से कूदकर हुआ फरार. फ़रार आरोपी की तलाश में जुटी जशपुर पुलिस।

जिला जेल जशपुर में निरुद्ध धारा 296,115(2),118,64 व 62
मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह पिता संजीव सिंह राजपूत , उम्र 24 वर्ष, निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, जो कि पूर्व में एक नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले के जेल जा चुका था, और जेल से छूटने के बाद पुनः उक्त लड़की से शादी की बात को लेकर मारपीट करने पर, लड़की की शिकायत पर पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया था,को जिला जेल जशपुर से 06 अन्य मुलजिमों के साथ शासकीय वाहन से पेशी हेतु कुनकुरी न्यायालय में ले जाया गया था। पेशी पश्चात वापसी के वक्त रात्रि 19.45 बजे लोरो घाट के पास मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह, हथकड़ी जंजीर को हाथ से निकाल कर, चलती गाड़ी में पुलिस को चकमा देते हुए कूद कर फरार हो हो गया, जो कि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।

गंभीर लापरवाही बरतने पर ड्यूटी में तैनात पांच पुलिसकर्मियों प्रधान आरक्षक 97 सुनसाय एक्का,आरक्षक 481 लव कुश पैंकरा,आरक्षक 559 जनक साय,आरक्षक 281 डायमंड तिग्गा,आरक्षक 205 पुतूरु राम को SSP जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा निलंबित कर रक्षित केन्द्र जशपुर संबद्ध किया गया है, निलंबन के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबित कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिक जाॅंच हेतु एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है।

-->