बगीचा – मराठा साम्राज्य की महान रानी और जनसेवा की मिसाल अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जशपुर जिले के बगीचा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष सफाई अभियान चलाया।
भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बगीचा के हनुमान मंदिर,सर्वेश्वरी विद्या मंदिर पहुंचकर श्रमदान किया और मंदिर परिसरों की सफाई की। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया।

भाजपा बगीचा मंडल महामंत्री पवन सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण और धर्मस्थलों के संरक्षण के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। इसी भावना के तहत पार्टी ने यह सफाई अभियान चलाया ताकि समाज में स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया जा सके।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता,
जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक,
मंडल महामंत्री पवन सिंह
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,
पार्षद राजकिशोर जायसवाल,
पार्षद भागवत मिश्रा,पार्षद अनीमा,
दुर्गा शर्मा,जीतू गुप्ता,पंकज जैन,अंजनी सिंह,
शिव गुप्ता,आकाश जायसवाल,
विवेक गुप्ता,राजेंद्र सिंह,
शैलेश पाठक,सुनील शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष रित्विक जैन
अंत में सभी ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
