सुशासन तिहार के तीसरे चरण के समाधान शिविर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर के पटना गांव पहुंचे, जहां वह स्थानीय लोगों से रूबरू हुए और उनकी समस्या सुने,, इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजपुर को लगभग 48 .26 करोड़ रुपए के विकास की सौगात दी,, जिसमें कुमेली पर्यटक स्थल सरना देव गुड़ी रामनगर सीसी सडक निर्माण सहित कई विकास कार्य के लिए सुकृति दी,, साथ ही उन्होंने आम लोगों को आश्वासन दिया कि सूरजपुर जिले का समुचित विकास किया जाएगा,, कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सूरजपुर के जिला पंचायत सभा कक्ष में पहुंचा जहां वह अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक ले रहे हैं,, वहीं कांग्रेस नेता उदित राज के द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर एक संप्रदाय को दर्शाता है इसलिए इसका नाम दूसरा रखना चाहिए था इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुकी आतंकियों के द्वारा हमारे देश की महिलाओं की मांग को उजाड़ा गया था इसलिए ऑपरेशन सिंदूर से अच्छा नाम नहीं हो सकता था,,
