काश्मीर के पहलगाव में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूर्व विधायक यूडी मिंज के राष्ट्र विरोधी फेसबुक पोस्ट पर बवाल थमने का नाम ही नही ले रहा है.पूर्व विधायक यूडी मिंज के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज करने को लेकर आज बगीचा बस स्टैंड में पुतला दहन किया गया. इस दौरान बीजेपी के आक्रोशित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने यूडी मिंज मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक ने कहा कि पूर्व विधायक यूडी मिंज का देश विरोधी पोस्ट बेहद ही शर्मनाक व निंदनीय है.इनके फेसबुक पोस्ट में हमारे देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ने वाला कार्य है. इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करना चाहिए.
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, मंडल महामंत्री पवन सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,पार्षद राजकिशोर जायसवाल, मंडल मंत्री महेंद्र सिंह, पार्षद गुड्डू मिश्रा,एवं युवा मोर्चा के संतोष, आकाश,गोलू व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
