जशपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा के दौरान दो कैदियों ने पुलिस के जवानों को धक्का देकर देखते ही देखते फरार हो गए।
जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को शाम दो बंदी पुलिस अभिरक्षा के दौरान दो पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग निकले थे।
पुलिस की अभिरक्षा से भाग कर फरार आरोपी नेलशन खाखा और डिक्शन खाखा दोनों दुलदुला थाना क्षेत्र में बम्हनी भेड़ीटोली के निवासी बताए गए हैं।
इन पर गंभीर अपराध में 363, 366(क), 376(2)(n), 376DA और पोक्सो एक्ट की धाराएं 4, 5, 6। दर्ज है।
सूत्रों के मुताबिक, जिला जेल जशपुर से सोमवार को कुल 21 आरोपियों को पेशी के लिए कुनकुरी न्यायालय लाया गया था। पेशी पूरी होने के बाद जब शाम पौने 6 बजे बंदियों को बंदीगृह ले जाया जा रहा था, तभी नेलशन और डिक्शन ने पुलिस को धक्का मारा और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस दौड़ी जरूर, लेकिन आरोपी दौड़कर दूर निकल चुके थे।
