ब्रेकिंग् न्यूज – माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने पर रनपुर में लगा बधाई देने वालो का तांता, क्षेत्र के विकास और लोगों के सहयोग के लिए रहते है तत्पर।

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज निगम मंडल बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों की नियुक्ति कर सूची जारी कर दी है.सूची जारी होते ही अध्यक्ष को बधाई देने का तांता लगा हुआ हैं.मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से तीन लोगों को जगह मिली है जिसमे बगीचा रनपुर से शंभुनाथ चक्रवर्ती को माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है और रामप्रताप सिंह छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल तो अंतव्यसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है.

शंभुनाथ चक्रवती को माटीकला बोर्ड कब अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही उनके घर मे कल रात से ही बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हैं.पूर्व उपसरपंच रनपुर मनोज नायक ने बताया कि हमारे गांव के सम्मानीय शंभुनाथ जी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना हमारे लिए गौरव का क्षण है.इनके अध्यक्ष बनने से इस क्षेत में विकास के कार्य और गरीब, असहाय लोगो की समस्याओं के निराकरण करने में सेतु का काम करेंगे। शंभुनाथ जी सदैव लोगो की सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं यही कारण है कि इनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

-->