ब्रेकिंग् जशपुर – महिला सरपंच का हत्यारा निकला जेठ,अंधविश्वास और घरेलू ईर्ष्या बना कारण,आरोपी जेठ पहुंचा सलाखों के पीछे।

जशपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर महिला सरपंच की अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है.हत्या का आरोपी मृतक प्रभावित सिदार का जेठ ही निकला,हत्या का मुख्य कारण अंधविश्वास और घरेलू ईर्ष्या था जिससे आरोपी क्षुब्ध होकर अपनी भाई बहु का हत्या कर दिया,आरोपी अपने परिवार की परेशानियों से कॉफी दिनों से परेशान था और इन सब समस्या का जड़ अपने भाई की पत्नी मृतिका प्रभावित सिदार को मानता था जिसके कारण आरोपी पुस्तम सिंह सिदार ने कुहाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दिया.पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर जेल भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक शशी मोहन सिंह में बताया कि चौंकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला क्षेत्र के डोंगादरहा गांव का सरपंच प्रभावित सिदार का निर्मम हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया. चूंकि महिला राजनीतिक व्यक्ति थी इसलिये शुरू में कोई सुराग नही मिल रहा था.घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक का रिश्तेदार महिला भी घर पर थी, चूंकि महिला शारिरिक रूप से कमजोर थी तो पुलिस को उस पर संदेह को हुआ की एक और महिला के होते हुए बाहर का कोई हत्यारा आता तो घर वाले को कैसे पता नही चलता. कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी इस बात का वहम था कि मृतक की वजह से मेरे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नही रहता था और दोनों परिवार के बीच अक्सर पारिवारिक लड़ाई होती रहती थी. इसी बात को लेकर आरोपी जेठ पुस्तम सिंह सिदार बर्तन मांज रही मृतक प्रभावित सिदार को कुहाड़ी से पीछे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया.आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक को अस्पताल भी पहुंचाया लेकिन पुलिस ने आरोपी के कपड़े पर लगे खून के दाग से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कुबूल कर लिया.फिलहाल आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड कर जेल भेज दिया गया है।

-->