ब्रेकिंग् न्यूज – पटवारी ने मांगा 60 हजार का रिश्वत, 30 हजार रकम लेते पटवारी का कैमरे में कैद हुआ वीडियो, ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में मांगा रिश्वत वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

पटवारी ने मांगा 60 हजार रुपए का रिश्वत, रिश्वत का रकम 30 हजार लेते कैमरे में कैद हो गया.पटवारी अनिकेत साव का रिश्वत लेते वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

आरोप है कि पटवारी ने पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में रिश्वत लिया है।

बिलासपुर जिले का पचरा निवासी केवल दास मानिकपुरी के पिता स्व. दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था. 26 दिसंबर 2024 को 30,000 नगद रकम लेने के बावजूद भी पटवारी द्वारा रिकॉर्ड अपडेट नही किया गया। उक्त मामले की कोटा एसडीएम से शिकायत की गई है पूरा मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का है।

-->