ब्रेकिंग् न्यूज – स्टेट हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा,हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत,तपकरा पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी।

जशपुर जिले के तपकरा से बड़ी खबर निकल कर आ रही हैं। यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बाइक सवार किसान ट्रेलर ट्रक की चपेट में आ गया जिसमें किसान का शरीर 2 टुकड़ों में बंट गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक किसान बाईक में धान रखकर धान कुटाने ले जा रहा था तभी साजबहार चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर आ रही थी और मृतक उसी ट्रेलर की चपेट में आ गया। एक्सीडेंट इतना भटवाह था कि मृतक का पूरा शरीर बुरी तरह कुचल गया और शरीर 2 टुकड़ों में बंट गए । मृतक का नाम हेरमोन बताया जा रहा है। फिलहाल तपकरा पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गयी है।

-->