जमीन विवाद के ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दो महिला सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।

छत्तीसगढ़ का सूरजपुर के जगन्नाथपुर इलाके में हुई ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,, आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है,, दरअसल कल पत्रकार संतोष टोप्पो के मां, पिता और भाई अपने जमीन पर खेती का काम कर रहे थे, इसी दौरान बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें पत्रकार के मां, पिता और भाई की मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर कई ठिकानों पर दबिश दी जिसमें दो महिला सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,, सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराकर उन्हें न्याय हिरासत में भेज दिया गया है,, वही अभी भी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अनुमान यह लगाया जा रहा है कि आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है,, पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के मुख्य वजह जमीनी विवाद था, मृतक और आरोपी पक्ष दोनों ही रिश्तेदार हैं और लगभग 7 एकड़ की जमीन का विवाद पिछले कई सालों से चल रहा था और आखिरकार यही जमीन विवाद इस ट्रिपल हत्या की वजह बना,,

-->