ब्रेकिंग जशपुर – सड़क हादसों से लाल हुआ सड़क बीते वर्ष के आंकड़े ने पुलिस विभाग को किया अलर्ट,अब यातायात नियमों की करना होगा कड़ाई से पालन नही तो..पढ़े पूरी खबर क्या कहा एसपी सिंह ने।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में साल 2024 में जिले वासियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ा है. साल 2024 में जशपुर जिले में कुल 460 सड़क हादसे हुए, जिसमें 343 लोगों की मौत हुई और 118 लोग घायल हो गए. यह आंकड़े एक गंभीर चेतावनी हैं. यह न केवल लोगों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र में उचित परिवहन सुविधाओं की कमी और जागरूकता अभियानों के प्रभावी न होने का भी संकेत हैं.

दरअसल वर्ष 2025 में पुलिस प्रशासन सड़क दुर्घटना के बढ़ते हुए आंकड़ों पर नियंत्रण पाने अपना ध्यान केंद्रीत करेगी. इसके लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने एक रोडमैप तैयार किया है.इसके लिए साल भर पुलिस समझाईश और सख्ती का संयुक्त अभियान शहर से ग्रामीण अंचल तक चलाएगी.एसपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में जिले में सड़क दुर्घटना के कुल 460 मामले पंजिबद्व किए गए. इनमें 343 लोगों ने अपनी जान गवाई है वहीं वर्ष 2023 में 353 सड़क दुर्घटनाओं में 256 लोगों की मौत हो गई थी. एक साल में सड़क हादसों में मृत्यु दर में हुई 33 प्रतिशत की वृद्वि ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया है. सड़कों को खून से लाल होने से रोकने के लिए नए साल में पुलिस प्रशासन जिले में गांव से लेकर शहर तक व्यापक अभियान चलाने के लिए रोड़ मैप तैयार किया है. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साल भर चलने वाले अभियान की चर्चा करते हुए एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस के अभियान में कार्रवाई और जागरूकता के साथ इंजिनियरिंग को भी शामिल किया गया है. उन्होनें बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दो बड़े कारण है.इनमें ओवर स्पीड और नशे की हालत में वाहन चलाने से सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती है. इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन अब दोनों ही मामले में शख्ती से करवाई करेगी.साथ ही ड्रंकन ड्राईविंग (नशे की हालत में वाहन चलाने) के मामलों को सीधे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. इसमें न्यायालय न्यूतम 10 हजार रूपये का अर्थ दंड लगा रही है बीते साल इस तरह के 9 प्रकरण में 90 हजार का अर्थदंड न्यायालय लगा चुकी है. इसी तरह ओवर स्पीड,बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के मामलों में अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी. वर्ष 2024 में जिले भर में पुलिस ने 10 हजार मामलों में वाहन चालकों पर 23 लाख 62 हजार रूपए का जुर्माना ठोंका है. इसके साथ ही अंजोर रथ और चलित थाना के माध्यम से यातायात नियमों को लेकर जशपुर पुलिस जागरूकता अभियान भी चलाएगी. इसमें गांव में चौपाल लगा कर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही मोड़ और गांव की सड़क से मुख्य सड़क में आने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

-->