ब्रेकिंग जशपुर – दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में 3 की मौत एक गम्भीर रूप से घायल, सभी लोग बाइक में थे सवार हादसे के बाद गांव में पसरा मातम।

तेज रफ़्तार का कहर ने ले ली जान जिले के समडमा स्टेट हाईवे के पास सड़क दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया.

मिली जानकारी अनुसार बीते रात तकरीबन साढ़े 10 बजे बाईक पर सवार युवक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक पर सवार मृतक एलेन्स तिर्की उम्र 18 साल, दीपसन टोप्पो उम्र 18 साल,रोहित चौहान उम्र 17 साल तीनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आदित्य बड़ा उम्र 18 साल नामक युवक की स्थिति काफी गम्भीर बताई जा रही हैं. आईसीयू में उसका ईलाज चल रहा है। चारों युवक बासाझाल के रहने हैं ।

-->