जशपुर – ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कई बार कस्टमर्स से ठगी हो जाती है. कभी प्रोडक्ट गलत डिलीवरी हो जाता है तो कभी प्रोडक्ट के जगह पर ईंट पत्थर पैक कर भेज दी जाती है. फेस्टिव सीजन के दौरान आपको इन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक डिस्काउंट मिल जाता है साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी मिलता है. लुभावने ऑफर के चक्कर मे कस्टमर्स के साथ कभी कभी तो ऐसी बेईमानी हो जाती है जिसमें वो सामान दूसरे रेट का ऑर्डर करते हैं और उनके हाथ प्रोडक्ट दूसरे प्राइस का लगता है. अगर आप भी इस तरह की ठगी के शिकार हो चुके हैं तो ये खबर आपके लिए है यहां जान लीजिए की ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में तत्काल शिकायत दर्ज कराना चाहिए।

दरअसल ऐसा ही मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ हुआ हैं. जैकी सिदार नाम का शिक्षक फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मोटोरोला कंपनी का मोबाईल आर्डर किया था.मोबाईल की कीमत डिस्काउंट ऑफर के साथ 28 हजार 58 रुपए का था. जब डिलिवरी बॉय और शिक्षक ने जब मोबाइल के बॉक्स को खोलकर देखे तो उसमें सैमसंग कंपनी का टूटा हुआ मोबाइल निकला औऱ बाकी चर्चार हैडफोन मोटोरोला कंपनी का ही था. बाहर से बॉक्स भी मोटोरोला कंपनी का ही था. हालाँकि डिलीवरी बॉय ने शिक्षक का पैसा वापस कर दिया. लेकिन अब मोबाइल का पैसा डिलीवरी बाय को कम्पनी को भरना पड़ेगा।
डिलीवरी बाय जगमोहन यादव का कहना है कि 4 दिसंबर 2024 को मोबाइल का आर्डर हुआ था और 7 दिसंबर को बगीचा ऑफिस में पहुंचा
कस्टमर्स के सामने जब बॉक्स खोलकर देखें तो उसमें जिस कंपनी का मोबाइल आर्डर किए थे वह नहीं निकल दूसरे कंपनी का मोबाइल निकला जिसकी शिकायत बगीचा थाने में दिया गया हैं. मेरा सैलरी 8 हजार रुपए प्रति माह है और मैंने तो कस्टमर्स को पैसा रिटर्न कर दिया है. लेकिन कम्पनी को मुझे पैसा भरना पड़ेगा.ऐसे में मुझे 3 माह तक कंपनी में बिना तनख्वाह का काम करना पड़ेगा. इसलिए न्याय की गुहार लेकर मैं थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराया हु.
बगीचा थाना प्रभारी आर एस पैकरा ने बताया कि प्रार्थी के शिकायत पर बयान लेकर जांच किया जा रहा है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जावेगी।
