ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा के दोड़की नदी में मिला दुर्लभ प्रजाति का मछली, लोगो मे मछली देखने कौतूहल का विषय, लोगो ने कहा विदेशी मछली।

जशपुर – जशपुर जिले के बगीचा दोड़की नदी में जाल मारते समय जलदेव भगत को मिला दुर्लभ प्रजाति के मछली.मछली मिलने के बाद नगर में मछली को लेकर कौतूहल का विषय बना हुआ है. यह दुर्लभ प्रजाति का मछली अमेरिका के अमेजॉन नदी में पाया जाता है. यह मछली सकरमाउथ कैट फिश के नाम से जाना जाता हैं.

जलदेव भगत ने बताया कि दोड़की नदी के मछली मारने के दौरान यह मछली जाल में फंस गई. जैसे ही इस मछली को जाल स निकाले तो हमलोग भी भौचक्के रह गए. क्योंकि इससे पहले इस प्रकार की मछली की कभी नही देखे थे. इसलिये मछली को घर मे लाकर एक बर्तन में रख दिए है जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ आ रही है.

-->