अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने एक साल कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता का जताया आभार, 1 वर्ष पूर्ण होने पर 101विकास कार्यो स्वीकृति करा दिया जनता को सौगात।

मनोज तिवारी सरगुजा – अंबिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल ने आज अपने देवतुल्य जनता को आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभी हमें आज के दिन 3 दिसंबर 2023 को हमें चुन कर अपना आशीर्वाद दिया है और मैं जनता के लिए हर सुख दुःख में सदा समर्पण रहूंगा. हमें विधायक की जिम्मेदारी सम्हाले आज 1 वर्ष पूरा हुआ है मैं अंबिकापुर के जनता के हित में 101 कार्यों की स्वीकृत करा कर जनता के बीच में सदा समर्पण भाव रखा है.

उसके लिए मैं आप सभी का हृदयपूर्वक आभारी हूँ.आपका विश्वास मेरी प्रेरणा है और मैं इसे कायम रखते हुए अंबिकापुर विधानसभा को उन्नति के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हूं पुनः आप सभी का हृदय से आभार।

-->