जिले में तेज रफ़्तार का कहर जारी है. जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीगांव में तेज रफ्तार दो बाइक का आमने सामने भिड़ंत हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जशपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया है जहाँ उपचार जारी है.कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ीगांव में दो मोटरसायकल सीडी डान और डिस्कवर बाईक का आपस में भिड़ंत हो गया है.टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में एक बाइक सवार नवीन कुजुर टाँगरबहरी निवासी जो सीडी डॉन बाइक में सवार था कि मौत हो गईं वही दूसरा बाइक सवार डमरूधर सिंह शंकर नगर कुनकुरी नीवसी गम्भीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक डमरूधर का कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जशपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया है.इस पर मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बाईट- सुनील सिंह थाना प्रभारी कुनकुरी।
